लाइव न्यूज़ :

सोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2026 05:53 IST

Sonitpur: अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देSonitpur: तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Sonitpur: हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।Sonitpur: ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई।

Sonitpur:असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात को एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर हो जाने से उनमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी,तभी ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

टॅग्स :असमसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र