लाइव न्यूज़ :

सैनिकों की मौत का बदला लिया जाना चाहिए और ‘‘पांच के बदले 25’’ आतंकवादियों को मारा जाए: शिवसेना

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:23 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि सैनिकों की मौत का बदला लिया जाना चाहिए और ‘‘पांच के बदले 25’’ आतंकवादियों को मार गिराया जाना चाहिए।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान से सहानुभूति रखने वालों का हौसला बढ़ गया है।

संविधान की धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा हासिल था, जो अब खत्म हो गया है।

हाल के हफ्तों में आतंकवादी हमले काफी बढ़ गए हैं, जिसमें एक प्रमुख कश्मीरी पंडित व्यवसायी और एक स्कूल शिक्षक सहित कई नागरिक मारे गए।

इन हत्याओं का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं इस बात का एहसास कराती हैं कि क्या 1990 के दशक की तरह स्थिति बन रही है, जब हजारों कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे।

पार्टी ने मराठी समाचार पत्र के सम्पादकीय में कहा, ‘‘ भारतीयों के मन को तब तक शांति नहीं मिलेगी जब तक पांच जवानों को मारने वाले आतंकवादियों को ढेर नहीं किया जाता।’’

सम्पादकीय में कहा गया कि सुरनकोट मुठभेड़ में मारे गए जवानों की मौत का बदला तुरंत लिया जाना चाहिए और ‘‘ पांच के बदले 25’’ आतंकवादियों को मारा जाना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में सोमवार को हुई तीन मुठभेड़ों में एक ‘जूनियर कमीशन अधिकारी’ (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवान और दो आतंकवादी मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में पांच सैनिक शहीद हो गए थे। सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा पार कर यहां आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। अनंतनाग और बांदीपुरा जिलों में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

सेना के पांच जवानों की मौत के बाद सोमवार को शिवसेना और डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया था और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन देने तथा उसे बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी फूंका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन