लाइव न्यूज़ :

1984 के दंगों में कमलनाथ पर लगे आरोपों की जांच के लिये एसआईटी से कहा गया:मनजिंदर सिरसा

By भाषा | Updated: June 16, 2019 03:48 IST

Open in App

दिल्ली के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच के लिये गठित एसआईटी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के खिलाफ लगे आरोपों की नए सिरे से जांच के लिये कहा है।

गृह मंत्रालय के साथ ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजौरी गार्डन से भाजपा-शिअद विधायक सिरसा ने यह भी दावा किया कि कमलनाथ के खिलाफ “मजबूत साक्ष्य” हैं।

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का आरोप रहा है कि कमलनाथ दंगों में शामिल थे लेकिन कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी इन आरोपों से इनकार करती रही है। सिरसा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के जरिये तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष यह मामला उठाया था और दिसंबर 2018 में इस संदर्भ में एक पत्र भी लिखा था।

उन्होंने कहा कि एक नवंबर 1984 को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में भीड़ ने दो सिखों को जिंदा जला दिया था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रमुख सिरसा ने कहा कि उन्होंने एसआईटी के समक्ष यह मामला उठाया था, जिसने कहा था कि उसका अधिकारक्षेत्र उन मामलों तक ही सीमित है जो साक्ष्यों के अभाव में बंद हो गए हैं।

सिरसा ने कहा, “तब, मैंने गृहमंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया था, जिसने अब एसआईटी से कमलनाथ के खिलाफ मामलों की जांच के लिये कहा है और उसने इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी की है जिसमें एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ाने की बात है।” 

टॅग्स :1984 सिख विरोधी दंगेमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र