लाइव न्यूज़ :

Shraddha Walker Father Passed Away: न्याय की आस में दुनिया छोड़ दिए?, नहीं रहे श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 18:45 IST

Shraddha Walker Father Passed Away: जांच के अनुसार, विकास वालकर की मौत हृदय की धड़कन रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गला घोंटकर हत्या कर दी थी।6,629 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। 

Shraddha Walker Father Passed Away: दिल्ली में 2022 में निर्मम हत्या के कारण सुर्खियों में आई श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर का रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर में स्थित उनके घर पर निधन हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विकास वालकर को उनके परिवार के सदस्यों ने सुबह बेहोश पाया, जिसके बाद उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विकास वालकर की मौत हृदय की धड़कन रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हुई।

अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि विकास वालकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मई 2022 में श्रद्धा वालकर की उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ आफताब अमीन पूनावाला ने दिल्ली स्थित उसके फ्लैट में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

पूनावाला ने श्रद्धा के शरीर के कथित तौर पर कई टुकड़े किए और उन्हें एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी 2023 को इस मामले में 6,629 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला