लाइव न्यूज़ :

CAA के समर्थन रैली में शामिल हुए छात्र, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: March 3, 2020 05:29 IST

प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग या उच्च कार्यालय के अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार की रैली में शामिल न किया जाए।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में निकली रैली में स्कूली बच्चों के शामिल होने के बाद जिला प्रशासन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी में 28 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में रैली का आयोजन किया था।

रैली में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला की छात्राएं भी शामिल हुई थी। राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने बताया कि जब रैली के बारे में जानकारी मिली तब स्कूल के प्रचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों के जवाब आने के बाद इस संबंध में आगे कार्रवाई की जाएगी। सोम ने बताया कि राज्य सरकार का निर्देश है कि छात्र ऐसी (राजनीतिक) रैलियों में शामिल नहीं होंगे।

इसके बाद भी छात्र इस रैली में कैसे शामिल हुए, इस संबंध में जांच की जाएगी। सीएए के समर्थन में रैली में छात्रों के शामिल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

निर्देश में कहा गया है कि 28 फरवरी को विकास खंड अंबागढ़ चौकी में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले रैली निकाली गई थी जिसमें शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला की छात्राएं शामिल हुईं, जो अनुचित है।

प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग या उच्च कार्यालय के अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार की रैली में शामिल न किया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग या उच्च कार्यालय के अनुमति के बिना रैली निकाली जाती है तब उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार