लाइव न्यूज़ :

पटना साहिब से हार के बोले शत्रुघ्न सिन्हा, यूपी, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में हुआ बड़ा 'खेल'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 22:25 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने दम पर बहुमत का आकड़ा पार कर लिया है और वह 300+सीटों पर लीड लिए हुए हैं। बिहार की 40 सीटों में से 38 पर एनडीए है।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई दी।शत्रुघ्न सिन्हा ने शाह को 'रणनीति बनाने वाला महारथी' भी बताया। 

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि कुछ तो 'खेल' बड़े पैमाने पर हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा ये खेल खास तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में देखा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब लोकसभा सीट पर मुकाबला रविशंकर प्रसाद से था। रविशंकर प्रसाद 354265 वोटों से जीत गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा इतने वोटों 181389 से हार गए हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'खेल बड़े रूप में हुआ, ,सबसे बड़ा खेल उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लेकिन इन सब बातों के लिए बात करने का यह सही वक्त नहीं है।' 

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने शाह को 'रणनीति बनाने वाला महारथी' भी बताया। 

शत्रुघ्न सिन्हाने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देता हूं, जो कि एक बेहतरीन रणनीतिकार हैं। मैं अपने पारिवारिक मित्र रवि शंकर प्रसाद को भी बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि पटना अब स्मार्ट सिटी बनेगी।'  

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हालोकसभा चुनावविजयी उम्मीदवारों की सूचीबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारतBihar Election 2025: सबसे अधिक-सबसे कम जीत का अंतर, देखिए टॉप-6 प्रत्याशियों की सूची

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Election Result: यहां देखें 70 सीटों पर जीते प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र