लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर बोले, भारत जनसांख्यिक त्रासदी के मुहाने पर है खड़ा

By भाषा | Updated: October 25, 2018 22:33 IST

सांसद ने कहा कि जब युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने की बात आती है तो हम पाते हैं कि भारत ने पिछला पांच साल बर्बाद कर दिया है।

Open in App

कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत जनसांख्यिकी त्रासदी के मुहाने पर खड़ा है क्योंकि इस सदी में रोजगार के जो अवसर हैं उनका लाभ उठाने के लिए देश के युवाओं के एक बड़े हिस्से को अब तक जरुरी कौशल नहीं प्रदान किया गया है।

उन्होंने इस मुद्दे के समाधान के लिए युवकों को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण समेत ‘सही प्रकार की शिक्षा’ प्रदान करने की नीतियों की जोरदार वकालत की।

थरुर ने कहा, ‘‘हमारी जनंसख्या का 65 फीसद हिस्सा 35 साल तक के उम्र के लोगों का है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) कहता है कि 2030 में 16 करोड़ लोगों को नौकरी की जरुरत होगी, ये लोग 19-23 वर्ष से उपर के होंगे। चीन में ऐसे लोगों की संख्या 9.2 करोड़ होगी। एक तरह से सोचें तो हम गतिशील, उत्पादक और युवा राष्ट्र की स्थिति में जा रहे हैं। ’’ उन्होंने ‘द इकॉनोमिक समिट 2018’ में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, इन सभी बातों का तभी कोई मतलब होगा और तभी वे लोग तभी जनसांख्यिकी लाभांश बनेंगे जब हम वाकई इन युवाओं को उन मौकों का लाभ उठाने के लायक बनाने के लिए जरुरी हुनर दे सकें जो 21 वीं सदी के पास हैं।’’  थरुर ने कहा कि फिलहाल भारत अपने युवकों को वर्तमान सदी के मौकों को प्रदान करने के मार्ग यानी रोजगार बाजार उन्मुख शिक्षा देने के रास्ते पर नहीं है।

सांसद ने कहा कि जब युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने की बात आती है तो हम पाते हैं कि भारत ने पिछला पांच साल बर्बाद कर दिया है।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया