लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में सुपुर्द-ए-खाक किए गए अलगाववादी नेता गिलानी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 10:53 IST

Open in App

पाकिस्तान समर्थक अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को यहां सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कश्मीर में व्यापक पैमाने पर मोबाइल संपर्क सेवा बंद किए जाने के साथ ही कड़ी सुरक्षा और पाबंदियों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके करीबी सहयोगियों ने बताया कि गिलानी को उनकी इच्छा के अनुसार उनके आवास के पास स्थित एक मस्जिद में दफनाया गया। हालांकि, उनके बेटे नईम ने बताया कि वे उन्हें श्रीनगर में ईदगाह में दफनाना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर में करीब तीन दशकों तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद श्रीनगर के बाहरी इलाके में हैदरपुरा में उनके आवास पर बुधवार रात को निधन हो गया। उनके परिवार से एहतियाती कदम के तौर पर रात को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने को कहा गया था क्योंकि खुफिया जानकारियों के अनुसार कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकारियों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मस्जिद के कब्रिस्तान में रीति-रिवाजों के अनुसार गिलानी को दफनाया। गिलानी ने हैदरपुरा में स्थित मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक करने की इच्छा जतायी थी। घाटी में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लागू की गयी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया। अफवाहों तथा फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन तौर पर बीएसएनएल की पोस्ट पेड सेवा को छोड़कर अन्य मोबाइल फोन सेवाएं और इंटरनेट बंद कर दिए गए। विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगाए गए और सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र