लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों ने बैंक लूटने वाले दो आतंकी को कश्‍मीर में किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 10, 2020 10:52 IST

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के परिजनों को वापस भेज दिया और एक बार फिर दोनों ओर से गोलीबारी तेज हो गई है। आतंकी फरार न हो इसके लिए सुरक्षाबलों ने पहले से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने दो आतंकियों के मरने की पुष्टि की है।अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया था।ये आतंकी हाल ही में शोपियां में जेके बैंक की कैश को लूट में शामिल थे। इन्होंने ही वैन से 60 लाख रूपये लूटे थे।

सुरक्षाबलों ने कश्‍मीर में उन दो आतंकियों को आज ढेर कर दिया जिन्‍होंने पिछले सप्‍ताह बैंक की वैन से 60 लाख रूपए लूटे थे। फिलहाल आप्रेशन जारी था क्‍योंकि सुरक्षाबलों को आशंका है कि और आतंकी आसपास हो सकते हैं। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के कुटपोरा इलाके में जारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने दो आतंकियों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये आतंकी हाल ही में शोपियां में जेके बैंक की कैश को लूट में शामिल थे। इन्होंने ही वैन से 60 लाख रूपये लूटे थे।

अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया था। उनके परिजनों ने भी उन्हें समझाया परंतु उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोपियां में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। पुलिस ने विशेष सूचना मिलने पर आज तड़़के जिला शोपियां के कुटपोरा इलाके में पुलिस के एसओजी के विशेष दल, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 

सुरक्षाबलों ने अभी इलाके में पहुंच तलाशी अभियान शुरू ही किया था कि एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने। दोनों और से भारी गोलीबारी हो रही थी। इस बीच सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों से पता चला कि मकान में छिपे तीन आतंकवादियों में से दो आतंकी स्थानीय हैं। वे हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को समझाने के लिए उनके परिजनों को भी बुलाया। बताया जा रहा है कि लाउड स्पीकर की मदद से आतंकियों के परिजनों ने उन्हें परिवार का हवाला देते हुए कई बार सुरक्षाबलों के सामने हथियार डालने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के परिजनों को वापस भेज दिया और एक बार फिर दोनों ओर से गोलीबारी तेज हो गई है। आतंकी फरार न हो इसके लिए सुरक्षाबलों ने पहले से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र