लाइव न्यूज़ :

जज लोया केसः सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी, जानें किसने क्या कहा?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 19, 2018 14:48 IST

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जज बीएच लोया की मौत की दोबारा जांच की मांग कर रही याचिका खारिज कर दी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अप्रैलः जज बीएच लोया की मौत की एसआईटी जांच की मांग कर रही याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीतिक और कारोबारी वजह से जनहित याचिका का इस्तेमाल गलत है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट को सड़क तक लेकर जाने का काम किया है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की बात कही है। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की एक दिसंबर 2014 को मौत हुई थी। मृत्यु के समय वो सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ केस की सुनवाई कर रहे थे। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी नेता अमित शाह भी अभियुक्त थे जिन्हें बाद में आरोप मुक्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः- जज बीएच लोया की मौत की SIT जाँच नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- PIL का हो रहा है गलत इस्तेमाल

जानें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किसने-क्या कहा?

संबित पात्रा, बीजेपी प्रवक्ताः जो लोग अपने फायदे के लिए न्यायपालिका का भी राजनीतिकरण कर रहे थे, उनकी पोल खुल गई है।

योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएमः जज बीएस लोया केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने कांग्रेस को एकबार फिर बेनकाब कर दिया है। राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश में नकारात्मक माहौल बनाने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है।

शिवाजी भोडके, नागपुर के ज्वॉइंट कमिश्नरः इस मामले की शुरुआती जांच नागपुर पुलिस ने की थी। और सुप्रीम कोर्ट के सामने सारे तथ्य और सबूत रखे गए। फैसला उसी आधार पर आया है। याचिका गलत है क्योंकि और उन्हें सच का पता नहीं था।

सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेताः इस फैसले से कई लोगों में घोर निराशा हुई है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट अगर कोई निर्णय ले रह है तो हमें उसे स्वीकार करना पड़ेगा और सम्मान करना पड़ेगा।

टॅग्स :बीएच लोयासुप्रीम कोर्टअमित शाहराहुल गाँधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज