लाइव न्यूज़ :

viral video: उबर ड्राइवर ने महिला से कहा- 'पाकिस्तान में होते तो अपहरण कर लेता', फिर क्या हुआ...देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 18, 2024 11:35 IST

पाकिस्तान में लड़कियों का अपहरण करके शादी करने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। इस ज्यादती का सबसे ज्यादा शिकार हिंदू अल्पसंख्यक लड़कियां होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया हैउबर ड्राइवर पिछली सीट पर बैठे एक यात्री के साथ बातचीत कर रहा हैकैमरे पर रिकॉर्ड की गई पूरी घटना कनाडा की है

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक उबर ड्राइवर पिछली सीट पर बैठे एक यात्री के साथ बातचीत कर रहा है। इस वीडियो में ड्राइवर ने मजाकिया लहजे में जो कुछ भी महिला यात्री से कहा है वो पाकिस्तान की सच्चाई और वहां महिलाओं की स्थिति बयां करता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @crazyclipsonly द्वारा साझा किया गया वायरल वीडियो एक उबर ड्राइवर और एक यात्री के बीच हुई बातचीत का है। यात्री द्वारा कैमरे पर रिकॉर्ड की गई पूरी घटना कनाडा की है। उबर ड्राइवर यात्री को बताता है कि वह पाकिस्तान की तुलना में कनाडा में अधिक सुरक्षित है। बातचीत में उबर ड्राइवर ने महिला से कहा कि अगर वे पाकिस्तान में होते तो वह उनका अपहरण कर लेता।

महिला ने खुद ये वीडियो रिकॉर्ड किया है। उबर ड्राइवर कहता है कि पाकिस्तान में आपको हासिल करने का और कोई अन्य तरीका नहीं है। हालांकि ये वीडियो मजाकिया लहजे में बनाया गया है। साफ है कि उबर ड्राइवर महिला को धमकी नहीं दे रहा है। लेकिन फिर भी मजाक में ही सही इससे पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति और वहां की कानून व्यवस्था के बारे में समझा जा सकता है। 

यहां देखें वायरल उबर ड्राइवर वीडियो

बता दें कि पाकिस्तान में लड़कियों का अपहरण करके शादी करने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। इस ज्यादती का सबसे ज्यादा शिकार हिंदू अल्पसंख्यक लड़कियां होती हैं। नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण, दोगुने उम्र के शादीशुदा आदमी के साथ जबरन शादी और जबरिया उनका धर्म बदलकर उन्हें मुस्लिम बनाने के कई मामले पाकिस्तान में सामने आ चुके हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लगभग एक हजार लड़कियों को मजबूरन इस्लाम धर्म स्वीकार करना पड़ता है। अधिकांश परिवर्तित लड़कियां सिंध प्रांत के गरीब हिंदू समुदाय से हैं। पाकिस्तान की 20.7 करोड़ आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 96 प्रतिशत है, जबकि हिंदू 2.1 प्रतिशत और ईसाई लगभग 1.6 प्रतिशत हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोकनाडाक्राइमपाकिस्तानउबर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?