लाइव न्यूज़ :

Kyrgyzstan: पाकिस्तानी छात्रों पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, छात्रों को बाहर ना निकलने की सलाह

By आकाश चौरसिया | Updated: May 18, 2024 11:10 IST

किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्र पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास ने छात्रों को एडवाइजरी जारी की। इसके साथ ही उनसे कहा कि जहां भी हैं, वहीं पर रहे और बाहर न निकले। जरूरत पड़ने पर दूतावास के द्वारा जारी किए गए नंबर पर संपर्क करें।

Open in App
ठळक मुद्देकिर्गिस्तान में लगातार विदेशी छात्रों पर हमले हो रहे हैंइसमें कई पाकिस्तानी छात्र घायल हो गएइसे देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, बाहर ना निकलने की दी सलाह

नई दिल्ली: किर्गिस्तान में हो रहे लगातार विदेशी छात्रों पर हमलों के बीच भारत की ओर से छात्रों को कहा गया है कि वे अपने घरों और रूप से बाहर न आएं। इसके साथ एडवाइजरी ऐसे समय में जारी हुई, जब अचानक से हुई हॉस्टल में कई पाकिस्तानी छात्र हिंसा का शिकार होने के कारण घायल हो गए। 

किर्गिस्तान में स्थित भारतीय राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए कहा, "हम छात्रों से लगातार बात कर रहे हैं। अभी स्थिति में थोड़ा सुधार और शांत है, लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि इस समय वे बाहर न निकलें और किसी भी प्रकार की घटना होने पर  दूतावास से तुरंत बात करें। उन्होंने कहा, "हमारा संपर्क नंबर 0555710041 है"।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "बिश्केक में भारतीय छात्रों के कुशलता की निगरानी की जा रही है। अब स्थिति कथित तौर पर शांत है। छात्रों को दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने की दृढ़ता से सलाह दें।" सामने आई सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में कहा गया कि तीन पाकिस्तानी छात्र हमले में मारे गए, दूसरी ओर किर्गिस्तान की सरकार ने कहा, अभी तक हमें किसी भी प्रकार की मृत्यु की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

पाकिस्तान दूतावास ने कहा कि 13 मई को किर्गिस्तान और मिस्र के छात्रों के बीच लड़ाई का वीडियो शुक्रवार को ऑनलाइन वायरल होने के बाद मामला बढ़ गया। भीड़ ने बिश्केक में मेडिकल विश्वविद्यालयों के छात्रावासों को निशाना बनाया, जिनमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्र रहते हैं।

पाकिस्तान के किर्गिस्तान वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अब तक, बिश्केक में मेडिकल विश्वविद्यालयों के कुछ छात्रावासों और पाकिस्तानियों सहित अंतरराष्ट्रीय छात्रों के निजी आवास पर हमला किया गया है। छात्रावासों में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्र रहते हैं। पाकिस्तान से कई छात्रों को हल्की चोटें आने की खबरें हैं।" इसमें कहा गया है पाकिस्तानी छात्रों की कथित मौत और बलात्कार के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के बावजूद, अब तक हमें कोई पुख्ता खबर नहीं मिली है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी हमलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के राजदूत को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :KyrgyzstanजयशंकरJaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO