लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर बवाल, भाजपा ने कहा माफी मांगनी पड़ेगी, सोनिया गांधी ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2022 14:43 IST

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में एक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा और कहा कि उनके बयान से पूरा देश चिंतित है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अधीर चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण हैकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में टिप्पणी को लेकर कहा कि इस बयान से देश चिंतित हैभाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी और कांग्रेस से माफी की मांग की जिसपर उन्होंने कहा कि अधीर माफी मांग चुके हैं

 नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी की टिप्पणी को लेकर दोनों सदनों में हंगामे के बीच भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अधीर चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए और मांगनी पड़ेगी। ये देश की महिला का अपमान है, देश के आदिवासियों का अपमान है और साथ ही साथ भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। 

वहीं राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में एक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा और कहा कि उनके बयान से पूरा देश चिंतित है। गोयल ने कहा, ‘‘...कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया, इस देश की हर महिला का अपमान किया, देश के आदिवासियों का अपमान किया, इस सदन का अपमान किया।’’

अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर दोनों सदनों में मचे हंगामे के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं। गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और सोनिया गांधी से माफी की मांग की। जिसपर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘वह पहले ही माफी मांग चुके हैं।’’

वहीं अधीर चौधरी ने राष्ट्रपति के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे उठा रही है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसपर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अधीर कह रहे हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा और सोनिया गांधी कह रही हैं कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि  आप देश को गुमराह कर रही हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को ये सब बंद करके राष्ट्रपति और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल के नहीं होते, पूरे देश के होते हैं। कांग्रेस नेता ने जिस मानसिकता का परिचय दिया है वो क्षमा के लायक नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया। ये सर्वोच्च पद पर बैठी एक बहन का अपमान है, नारी शक्ति का अपमान है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीसोनिया गाँधीगजेंद्र सिंह शेखावतशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतजब सोनिया गांधी ने राहुल के प्रस्ताव को रोका

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र