लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव प्रेम प्रसंग का मामला, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने किया समर्थन, कहा-हिंदू परंपराओं में दूसरी शादी स्वीकार्य, दो-दो या तीन-तीन शादियां की कई लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2025 15:09 IST

तमाम विरोधों के बाद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए इसे उनका निजी मसला बताया और हिंदू परंपराओं में दूसरी शादी को स्वीकार्य माना है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव को एक बड़ी सलाह दे दी है। यह कोई अनैतिक काम मैं नहीं मानता हूं। तीन-तीन, चार-चार शादियों के बारे में भी हम लोगों ने सुना है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद लालू यादव ने पार्टी और घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद तेज प्रताप यादव को आधिकारिक तौर से राजद से निकाले जाने का फरमान रविवार को पार्टी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया। इधर, राजद सांसद सुधाकर सिंह तेज प्रताप यादव के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। तमाम विरोधों के बाद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए इसे उनका निजी मसला बताया और हिंदू परंपराओं में दूसरी शादी को स्वीकार्य माना है।

साथ ही उन्होंने लालू यादव को एक बड़ी सलाह दे दी है। सुधाकर सिंह ने कहा कि शादी जो उन्होंने (तेज प्रताप यादव) ने किया है तो यह कोई अनैतिक काम मैं नहीं मानता हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे कोई अनैतिक काम नहीं मानता हूं। दो शादियां भारतीय हिंदू रीति-रिवाज में रही हैं। तीन-तीन, चार-चार शादियों के बारे में भी हम लोगों ने सुना है।

आज के भी समय में कई शादियां हुई हैं। आप चिराग पासवान को ही ले लीजिए तो वो उनकी दूसरी मां से जन्मे हैं। कई लोगों की दो-दो या तीन-तीन शादियां हुई हैं, मैं जानता हूं, यह सभी लोग जानते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। ये गुनाह की श्रेणी में नहीं आता है। जब सुधाकर सिंह से पूछा गया कि क्या लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप यादव को अपना लेना चाहिए?

इसपर सुधाकर सिंह ने कहा कि पिता के रूप में लालू यादव को स्वीकार करना चाहिए। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब तेज प्रताप की वापसी की खेल भी शुरू हो गया है। इसके लिए लालू प्रसाद ने अपने खास सिपहसालार को मैदान में उतार दिया है। बता दें कि सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

हालांकि कभी तेज प्रताप यादव ने सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह के खुलकर विरोध किया था और अब वही सुधाकर सिंह तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतर गए हैं। उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने अपने बयान में कहा था कि जो लोग भी तेज प्रताप से नजदीकी रखेंगे वह अपना भला-बुरा सोच लेंगे।

इसके बावजूद सुधाकर सिंह ने सामने से आकर तेजप्रताप प्रकरण पर अपने विचार रखे और उनका खुलकर समर्थन किया। ऐसे में अब सियासी गलियारे में चर्चा होने लगी है कि लालू यादव ने अपने खास सुधाकर सिंह के जरिए तेज प्रताप यादव की राजद में वापसी की जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है।

ऐसे में सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि राजद प्रमुख के नाते लालू यादव ने तेजप्रताप के निष्कासन का ऐलान तो कर दिया, लेकिन एक पिता के दिल में बेटे के लिए प्यार कही से कम नहीं हुआ। चूंकि विधानसभा का चुनाव सिर पर है और तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से विधायक भी हैं। ऐसे में लालू यादव ने पार्टी में तेज प्रताप की वापसी का इंतजाम शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसके लिए लालू यादव ने अपने खास सिपहसालार सुधाकर सिंह को मैदान में उतार दिया है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?