लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त हो रहे सीईसी, चुनाव आयुक्तों के सरकारी पद स्वीकार करने पर रोक लगे :माकपा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल माकपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा निर्वाचन आयुक्तों को अपने वश में कर रही है। वाम दल ने इसे ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्तों और निर्वाचन आयुक्तों को सरकार की से ओर से प्रायोजित कोई पद स्वीकार करने से रोकने की मांग की है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली के ताजा अंक में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग का निष्पक्ष होना एक पूर्व शर्त है, जो सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर प्रदान कर सकता है, नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट सकता है और सभी स्तरों पर सरकार के हस्तक्षेप का प्रतिरोध कर सकता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘आयोग, जिसने दशकों में इस मामले में एक विश्वसनीय रिकार्ड बनाया है, अब उस प्रतिष्ठा को गंवाने के खतरे का सामना कर रहा है। मोदी सरकार के सर्वविदित तौर-तरीके के द्वारा आयोग को वश में किया जा रहा है। ’’

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक तत्कालीन चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने स्वतंत्र सोच प्रदर्शित की। उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में दोषमुक्त करने के संबंध में आयोग द्वारा लिये गये फैसलों पर कम से कम पांच बार अपनी असहमति दर्ज कराई थी। इसके शीघ्र बाद लवासा की पत्नी, बेटे और बहन को आयकर विभाग की जांच का सामना करना पड़ा था। इस बारे में मीडिया में भी खबरें आई थी। ’’

माकपा ने राज्य विधानसभा चुनावों, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया और इसे विवादास्पद करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल