लाइव न्यूज़ :

COVID-19: मुंबई में कोविड प्रतिबंधों में ढील, हटाया गया नाइट कर्फ्यू, सिनेमाघरों, होटलों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2022 21:30 IST

नए आदेश के अनुसार, मुंबई में बीएमसी रेस्तरां, थिएटर 50% क्षमता पर काम कर सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि स्थानीय पर्यटन स्थल सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे। साप्ताहिक बाजार सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे। 

Open in App

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। यही कारण है कि मुंबई ने मंगलवार को नाइट कर्फ्यू हटा लिया है। कोरोनावायरस (कोविड -19) महामारी संकट में सुधार के मद्देनजर रेस्तरां और सिनेमाघरों पर प्रतिबंधों में ढील दी।

नए आदेश के अनुसार, मुंबई में बीएमसी रेस्तरां, थिएटर 50% क्षमता पर काम कर सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि"स्थानीय पर्यटन स्थल सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे। साप्ताहिक बाजार सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे," 

नए आदेश के मुताबिक, "प्रतिस्पर्धी खेलों और घुड़दौड़ सहित अन्य गतिविधियों में 25% दर्शकों की अनुमति है। शादियों में खुले मैदान और बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25% या 200 जो भी कम हो, तक मेहमान हो सकते हैं।"

नए दिशा-निर्देश के अनुसार

भजन, स्थानीय, सांस्कृतिक और लोक मनोरंजन कार्यक्रम में 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई।शादियों के दौरान ओपन ग्राउंड और बैंक्वेट हॉल की क्षमता के अनुसार 25 फीसदी तक मेहमानों के आने की इजाज़त।वहीं, खुले मैदान में 200 लोग शामिल हो सकेंगे, किसी भी स्थिति में 200 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो पाएंगे।

बता दें कि मुंबई में बीते सोमवार को कोरोना वायरस के 960 नए मामले सामने आए थे और 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1,837 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए थे और 9,900 सक्रिय मामले थे। बीएमसी के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2022 में, मुंबई में 2,61,480 कोरोना संक्रमण के मामले और 247 मौतें हुई हैं, जबकि दिसंबर 2021 में 22,229 संक्रमण और 38 मौतें हुई थीं। लगातार दूसरे दिन, दैनिक कोविड मामलों में कमी आई है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला