लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: 10,000 पुलिसकर्मी और 3,000 सीसीटीवी, दिल्ली में सुरक्षा मुस्तैद, ब्रह्मोस, आकाश, सूर्यास्त्र प्रणाली, अर्जुन टैंक होंगे आकर्षण का केंद्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 21:35 IST

Republic Day: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महाला ने बताया, “राष्ट्रीय आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा के लिए लगभग 10,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।लैस 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।भीड़भाड़ वाले इलाकों में उनकी तुरंत पहचान संभव हो पाएगी।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विस्तृत बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत नयी दिल्ली क्षेत्र में लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्मार्ट चश्मे तथा सीसीटीवी कैमरों सहित उन्नत निगरानी प्रौद्योगिकियों का सहारा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महाला ने बताया, “राष्ट्रीय आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।”

उन्होंने कहा, “सुरक्षा के लिए लगभग 10,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जांच चौकियां, बैरिकेड और अन्य मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू हैं। तैनाती योजनाओं, बिंदुवार ब्रीफिंग और आकस्मिक उपायों के बारे में सभी कर्मचारियों को समझाया गया है और पूर्वाभ्यास भी किए गए हैं।” महाला के मुताबिक, उन्नत निगरानी तंत्र के तहत परेड मार्ग और आसपास के हिस्सों सहित पूरे नयी दिल्ली क्षेत्र में ‘वीडियो एनालिटिक्स’ और ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ (एफआरएस) जैसी प्रोद्योगिकियों से लैस 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग 150 कर्मियों वाले 30 से अधिक नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे इन कैमरों से मिलने वाले ‘लाइव फीड’ की निगरानी करेंगे। महाला के अनुसार, क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को एफआरएस और ‘वीडियो एनालिटिक्स’ से लैस एआई चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “भारत में निर्मित ये उपकरण पुलिस डेटाबेस में अपराधियों, संदिग्धों और घोषित अपराधियों के बारे में उपलब्ध डेटा वास्तविक समय में उपलब्ध कराएंगे, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में उनकी तुरंत पहचान संभव हो पाएगी।

अगर किसी का चेहरा हमारे डेटाबेस से मेल खाता है, तो हम उसे तुरंत पहचान लेंगे।” महाला ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में बहुस्तरीय बैरिकेडिंग और प्रवेश बिंदुओं पर कई स्तरों की जांच एवं तलाशी शामिल है। रणनीतिक स्थानों पर एफआरएस तकनीक से लैस मोबाइल निगरानी वाहन भी तैनात किए जाएंगे।

महाला ने बताया कि इलाके में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नयी दिल्ली, उत्तर दिल्ली और मध्य दिल्ली जिलों में हजारों छतों की पहचान निगरानी के लिये की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्तों ने मार्ग सर्वेक्षण और तोड़फोड़ रोधी जांच पूरी कर ली है,

जबकि बाजारों, बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाला के मुताबिक, पूरे शहर में किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन सहित अन्य निवारक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

गणतंत्र दिवस परेड में ब्रह्मोस, आकाश, सूर्यास्त्र प्रणाली, अर्जुन टैंक होंगे आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर सोमवार को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस परेड में पहली बार नवगठित ‘भैरव लाइट कमांडो’ बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट, ज़ांस्कर पोनी और बैक्ट्रियन ऊंट हिस्सा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एक और नई पहल के तहत 61 कैवेलरी के घुड़सवार दस्ते के जवान युद्धक साजो-सामान में नजर आएंगे,

जबकि स्वदेशी प्लेटफॉर्म समेत सेना की प्रमुख परिसंपत्तियां जवानों के साथ ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेंगी। सेना की 61वीं घुड़सवार रेजिमेंट पारंपरिक रूप से औपचारिक परेड में सशस्त्र बलों की अग्रणी टुकड़ी रही है, जो औपचारिक वर्दी और आकर्षक टोपी पहने सदस्यों के लिए जानी जाती रही है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा, जिसमें नवगठित इकाइयां और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल शामिल हैं। इस समारोह का मुख्य थीम ‘‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’’ होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह का नेतृत्व करेंगी। परेड पूर्वाह्न 10:30 बजे शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिसद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला