एसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 15:44 IST2026-05-13T15:42:11+5:302026-05-13T15:44:55+5:30

Keshavpuram and Pitampura: सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

delhi police Ajay Bagga arrested robbing homes posing as an AC and RO mechanic Keshavpuram and Pitampura | एसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsउत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने बग्गा का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस शहर में हुई इसी तरह की अन्य घटनाओं में बग्गा की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाकों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर लोगों को कथित रूप से लूटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अजय बग्गा नामक आरोपी के घूमने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध की गतिविधियों के बारे में कई सूचनाएं मिलने के बाद, उसका पता लगाने के लिए उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। विभिन्न स्थानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने बग्गा का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, बग्गा एयर कंडीशनर और आरओ सिस्टम की मरम्मत के बहाने घरों में घुसकर लोगों को कथित रूप से लूटता था। पुलिस शहर में हुई इसी तरह की अन्य घटनाओं में बग्गा की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

Web Title: delhi police Ajay Bagga arrested robbing homes posing as an AC and RO mechanic Keshavpuram and Pitampura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे