लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपी ने छात्रा पर रसायन से किया हमला, बुरी तरह से झुलसी पीड़िता

By भाषा | Updated: December 17, 2020 13:38 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 17 दिसंबर बदायूं जिले में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के एक आरोपी ने छात्रा पर ज्वलनशील रसायन फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीए की एक छात्रा ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो आरोपी युवक ने छात्रा पर ज्वलनशील रसायन फेंक दिया, जिससे छात्रा बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता ने कहा कि वह बुधवार को बाजार से अपने घर लौट रही थी, तभी उसके गांव के ही महेश पाल उर्फ बंटू ने उस पर ज्वलनशील रसायन फेंक दिया, जिसके कारण वह झुलस गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि छात्रा ने युवक के खिलाफ शादी का वादा कर उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन