लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को राणे की धमकी, कहा : पार्टी के बारे में काफी चीजें जानते हैं

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:45 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि वह पार्टी और उसके नेताओं के बारे में काफी कुछ जानते हैं और वह ‘एक के बाद एक’ कर मामले सामने लाएंगे। राणे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि वह जानते हैं कि किसने किससे कहा था कि भाई की पत्नी पर तेजाब फेंके। राणे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रत्नागिरी जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राणे ने इस हफ्ते की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे विवाद पैदा हो गया था। इस संबंध में राणे को गिरफ्तार भी किया गया था और कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया था। इस घटना को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। राणे ने शुक्रवार को कहा, "मैंने उनके साथ 39 साल तक काम किया है, मैं काफी चीजें जानता हूं। मुझे पता है कि किसने अपने भाई की पत्नी पर तेजाब फेंकने के लिए कहा। यह किस तरह का संस्कार है?" शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए राणे ने कहा, "एक केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करके किसी को क्या मिला? मैं एक के बाद एक कर मामले सामने लाऊंगा।" महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे ने कहा, "सेना (शिवसेना) का एक कार्यकर्ता- वरुण सरदेसाई - मेरे घर (मुंबई में) के बाहर आया था और मुझे धमकी दी थी। अगर वह अगली बार आता है, तो वह वापस नहीं जाएगा।" सरदेसाई शिवसेना की युवा इकाई ‘युवा सेना’ के नेता हैं। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने राणे की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को मुंबई में राणे के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। राणे ने शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और 1999 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2005 में, उन्हें "पार्टी विरोधी गतिविधियों" को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 2017 तक वहीं रहे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं