लाइव न्यूज़ :

गुजरात के वडोदरा में रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2023 15:34 IST

डीसीपी यशपाल जगनिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पथराव तब शुरू हुआ जब शोभा यात्रा एक मस्जिद के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने यह आश्वासन दिया कि कोई तोड़फोड़ नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्यों पर पथराव कियापुलिस अधिकारी के मुताबिक पथराव तब शुरू हुआ जब शोभा यात्रा एक मस्जिद के पास पहुंची थीतनाव पर काबू पाने के बाद डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा, अब इलाके में शांति कायम है

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा पर पथराव की घटना सामने आई है। यहां रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्यों पर पत्थर फेंके।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबि, फतेपुरा गराना के समीप जब यात्रा एक मस्जिद के पास पहुंची तो अचानक से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया। 

डीसीपी यशपाल जगनिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पथराव तब शुरू हुआ जब शोभा यात्रा एक मस्जिद के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने यह आश्वासन दिया कि कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। उन्होंने कहा, इलाके में शांति कायम है। लोगों को उनके घर भेज दिया गया है। कोई घायल नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गुजरात में रामनवमी समारोह कुछ क्षेत्रों में झड़पों की घटनाओं से प्रभावित हुआ है। 2022 में साबरकांठा के हिम्मतनगर और आणंद जिले के खंबत जिलों में जुलूसों के दौरान झड़पों के बाद दंगे भड़क उठे थे। 

पथराव के साथ ही दंगाइयों ने सब्जी बेचने वाले ठेले और वाहनों को आग के हवाले कर दिया और व्यापक स्तर पर तोड़फोड़ की गई। इस विरोध प्रदर्शन में आधा दर्जन पुलिसकर्मी और कई निवासी घायल हो गए।

टॅग्स :राम नवमीVadodara Policeगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र