लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण में ऐसा क्या बोल गईं स्वाति मालीवाल, उपराष्ट्रपति को टोकना पड़ा, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 13:56 IST

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की ओर से स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में सांसद के तौर पर शपथ ली। हालांकि, स्वाति ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें एक बार नहीं ब्लकि दो बार शपथ लेनी पड़ी। उनकी एक हरकत की वजह से उपराष्ट्रपति को उन्हें टोकना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देइंक़लाब ज़िन्दाबाद कहा, और दोबारा शपथ लेना पड़ा आप की ओर से राज्यसभा सांसद के तौर पर स्वाति ने ली शपथ हरे रंग की साड़ी में शपथ लेने के लिए पहुंची स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की ओर से स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में सांसद के तौर पर शपथ ली। हालांकि, स्वाति ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें एक बार नहीं ब्लकि दो बार शपथ लेनी पड़ी। उनकी एक हरकत की वजह से उपराष्ट्रपति को उन्हें टोकना पड़ा। और बताना पड़ा कि आपने जो किया है इसकी वजह से आपको दोबारा शपथ लेना होगा। स्वाति का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखें यह वीडियो।

दरअसल, स्वाति, हरे रंग की साड़ी में पहुंची थी। शपथ लेने से पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पर पूर्जा अर्चना की। 

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका परिवार उनके सक्रिय राजनीति में आने से डरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से सवाल करने या इसके लिए जेल जाने से नहीं डरतीं। बुधवार को सांसद पद की शपथ से पहले मालीवाल ने अपने आवास पर ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि औपचारिक रूप से जिस क्षण वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी, वह उनके जीवन का ‘‘बेहतरीन’’ और ‘‘महत्वपूर्ण’’ अवसर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद उत्साहित हूं। पहली बार सांसद होने के नाते मुझ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि मैं हमेशा एक कार्यकर्ता रही हूं और आगे भी रहूंगी। मैं जमीनी स्तर के मुद्दे उठाऊंगी और मैं इसका इंतजार कर रही हूं।’’ मालीवाल ने कहा कि उन्होंने अब तक जो हासिल किया है उस पर उन्हें गर्व है। उनका सफर ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन की कोर समिति की सदस्य के रूप में शुरू हुआ था जो दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख और अब राज्यसभा सदस्य के तौर जारी है।

मालीवाल ने कहा, ‘‘मेरा यह सफर मुझे महसूस कराता है कि भगवान हैं और उन्होंने हमेशा मेरी रक्षा की है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राज्यसभा तक पहुंचूंगी। यह मेरा लक्ष्य या अभिलाषा नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन और महत्वपूर्ण क्षण होगा। उसके बाद मेरे जीवन का हर क्षण इस देश की सेवा के लिए समर्पित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोकतंत्र में संसद सबसे पवित्र स्थल है और प्रत्येक सांसद की जिम्मेदारी है कि वह सरकार को जवाबदेह बनाए रखे।

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पिछले संसद सत्र में 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। अब सवाल कौन पूछेगा?’’ उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। मालीवाल ने कहा, ‘‘अगर सरकार से सवाल करते हैं तो आपको निलंबित कर दिया जाता है या आपके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाता है या जांच एजेंसियों को आपके पीछे लगा दिया जाता है।

उन्होंने कहा, मेरे अंदर कोई डर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा वे मुझे जेल में डाल देंगे। मैं जान देने या धमकियों से नहीं डरती। मैं मरते दम तक लड़ती रहूंगी।

टॅग्स :स्वाति मालीवालराज्य सभाजगदीप धनखड़Aam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई