Swati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 18, 2024 12:35 PM2024-05-18T12:35:05+5:302024-05-18T12:48:28+5:30
Swati Maliwal Assault Case: आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर खुद पर हमला करने के लिए कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
![Swati Maliwal Assault Case medical check-up Injuries approximately 3x2 cm size back left leg 2x2 cm size marks cheek below right eye AIIMS medical report revealed | Swati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा Swati Maliwal Assault Case medical check-up Injuries approximately 3x2 cm size back left leg 2x2 cm size marks cheek below right eye AIIMS medical report revealed | Swati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/swati-maliwal-222_202405291770.jpg)
photo-ani
Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल बाएं पैर के पिछले हिस्से और दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था। मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर खुद पर हमला करने के लिए कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्राथमिकी में मालीवाल ने दावा किया कि कुमार ने उन पर ‘पूरी ताकत से बार-बार’ प्रहार किया और उन्हें ‘‘सात-आठ बार थप्पड़ और लात से मारा।’’ मालीवाल की चिकित्सकीय जांच शुक्रवार को की गई।
Former PS of Delhi CM Arvind Kejriwal, Bibhav Kumar has been detained by Delhi Police in connection with the AAP MP Swati Maliwal assault case pic.twitter.com/RrukV9GYJ2
— ANI (@ANI) May 18, 2024
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके (मालीवाल) ‘‘बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंटीमीटर आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंटीमीटर आकार के चोट के निशान हैं।’’
AAP posts video of Maliwal being taken out Kejriwal's residence on day of alleged assault, accuses her of staging drama
— ANI Digital (@ani_digital) May 18, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/56zHtiad1q#SwatiMaliwal#Delhipolice#AAPpic.twitter.com/hgB4hzaa1s
#WATCH | On AAP MP Swati Maliwal assault case, Delhi Minister and AAP leader Atishi says, "The words in the video that surfaced make it clear that it was recorded just after she was attacked, as she is claiming. It can be seen in the video that neither her clothes are torn, nor… pic.twitter.com/2yq0KDnAHH
— ANI (@ANI) May 18, 2024