लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा सीट पर 'वैध दावा' था, भाकपा-माले नाराज, दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा-हर बार नहीं देंगे कुर्बानी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2024 10:32 IST

Rajya Sabha Election 2024: भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी का बिहार में राज्यसभा सीट पर 'वैध दावा' था, जिसे उन्होंने महागठबंधन के हित में छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे भाकपा माले अब अधिक हिस्सेदारी की मांग करेगी।प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों की मांग की थी।बिहार विधानसभा में भाकपा माले के 12 विधायक हैं। 

Rajya Sabha Election 2024: बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में दोनों पक्ष यानी एनडीए और महागठबंधन को तीन-तीन सीट मिलती हुई दिख रही है। महागठबंधन की ओर से राजद ने दो उम्मीदवार उतारे हैं तो तीसरी सीट कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह के पास गई है। लेकिन इस बंटवारे से भाकपा-माले नाराज है। भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचर्य ने कहा कि हमने इस कुर्बानी दे दी है, लेकिन हर बार नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की एक सीट पर भाकपा-माले का दावा बन रहा था। वाम दलों के पास 16 विधायक हैं। वाम दलों की भी दावेदारी राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों पर बनती है। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का फोन उनके पास आया था। तेजस्वी यादव से भी बात हुई।

इसके बाद हमने महागठबंधन के लिए कुर्बानी दी है। लेकिन ये सिर्फ इस बार के लिए है। बार-बार हम कुर्बानी नहीं देंगे। हमारे लोगों को भी राज्यसभा और विधान परिषद में जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमने राज्यसभा में कांग्रेस को समर्थन दिया है। इस बात को लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिये।

जब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे तो सीट बंटवारे के लिए दबाव था, तब माले ने 5 सीटो पर दावेदारी की थी। लेकिन नीतीश कुमार गठबंधन में नहीं हैं, लिहाजा परिस्थितियां बदल गयी है। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि अब बदली हुई परिस्थिति के मुताबिक माले को लोकसभा की सीट चाहिये। ये बात महागठबंधन के नेताओं को बता दिया गया है।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों की संख्या के आधार पर जीत हार होती है। महागठबंधन में विधायकों की संख्या के अनुसार राजद के पास 79 विधायक हैं। हालांकि इसमें से तीन विधायक बागी हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसके पास 19 विधायक हैं। वहीं भाकपा- माले के 12 तो भाकपा और माकपा के पास 2-2 विधायक हैं।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया । राज्यसभा की बिहार से छह सीटों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी निर्धारित है, सत्तारूढ़ राजग तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें जद (यू) और भाजपा शामिल हैं। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारसीपीआईएमकांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार