लाइव न्यूज़ :

Special Trains: इस साल गर्मी के सीजन में 380 विशेष ट्रेन चलाएगी रेलवे, इन रूट पर दौड़ेंगी ये ट्रेनें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2023 07:50 IST

बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर, 6,369 फेरे लगाने वाली इन 380 विशेष ट्रेनों में 25,794 सामान्य डिब्बे और 55,243 शयनयान श्रेणी के डिब्बे मौजूद होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने इस साल गर्मी की यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में रेलवे द्वारा इस साल 380 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी जो 6,369 फेरे लगाएंगी। पिछले साल के मुकाबले इस साल 32 ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएगी।

नई दिल्ली:  इस साल गर्मियों के मौसम में पटना, नई दिल्ली, विशाखापत्तनम और मुंबई जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए 380 विशेष ट्रेनें 6,369 फेरे लगाएंगी। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस साल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,770 अधिक फेरे लगा रही हैं। पिछले साल 348 विशेष ट्रेनों ने 4,599 फेरे लगाये थे। मंत्रालय ने कहा कि पिछली गर्मियों के दौरान जहां प्रत्येक ट्रेन ने औसतन 13.2 फेरे लगाये थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा 16.8 रहेगा। 

इन प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएगी विशेष ट्रेन

इस वर्ष जिन प्रमुख मार्गों पर यह विशेष ट्रेनें परिचालित की जाएंगी, उनमें पटना-सिकंदराबाद, पटना-यशवंतपुर, बरौनी-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार-पटना, विशाखापत्तनम-पुरी-हावड़ा, मुंबई-पटना और मुंबई-गोरखपुर शामिल हैं। कुल मिलाकर, 6,369 फेरे लगाने वाली इन 380 विशेष ट्रेनों में 25,794 सामान्य डिब्बे और 55,243 शयनयान श्रेणी के डिब्बे हैं। 

रेल मंत्रालय ने 238 वंदे भारत मेट्रो ‘रैक’ खरीदने की मंजूरी दी 

बता दें कि रेलवे बोर्ड ने मुंबई के लिए 238 वंदे भारत मेट्रो ट्रेन ‘रैक’ की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। मुंबई रेलवे विकास निगम (एमआरवीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि ये ‘रैक’ महत्वाकांक्षी मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III (एमयूटीपी-III) और 3A (एमयूटीपी-3A) के तहत खरीदे जाएंगे, जो कि रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार द्वारा महानगर के उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए संचालित की जा रही हैं। 

एमआरवीसी के एक प्रवक्ता ने इस पर आगे कहा है कि "केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विकास केंद्र के मेक इन इंडिया दिशानिर्देशों को सुनिश्चित करते हुए प्रौद्योगिकी भागीदार के द्वारा इन ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।” 

टॅग्स :भारतीय रेलवंदे भारत एक्सप्रेसपटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज