लाइव न्यूज़ :

पंजाब: 109 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बोरवेल से निकाला गया दो साल का फतेहवीर, नहीं बच सकी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 08:37 IST

संगरुर जिले के भगवानपुर गांव में एक सूखे पड़े बोरवेल को कपड़े डालकर छोड़ दिया गया था। फतेहवीर खेलते-खेलते इसी बोरवेल के करीब पहुंचा और गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के संगरुर में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को मंगलवार सुबह निकाला गयाफतेहवीर पिछले हफ्ते गुरुवार को खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था

पंजाब के संगरूर में 109 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह दो साल के फतेहवीर सिंह को बोरवेल से निकाल लिया गया। इसके बाद फतेहवीर को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना पिछले हफ्ते गुरुवार शाम की है जब फतेहवीर खेलते-खेलते 150 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। फतेहवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

दरअसल, संगरूर जिले के भगवानपुर गांव में एक सूखे पड़े बोरवेल को कपड़े डालकर छोड़ दिया गया था। फतेहवीर खेलते-खेलते इसी बोरवेल के करीब पहुंचा और गिर गया। शुरुआत में परिवार और गांव वालों ने बहुत देर तक फतेहरवीर को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद बचावदल को इस काम में लगाया गया। फतेहवीर को निकालने के मिशन में एनडीआरएफ सहित स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों और स्वयं सेवी संस्थान के लोग शामिल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मियों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला। फतेहवीर को चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम मौके पर ही मौजूद थी। वेंटिलेटर की सुविधा से युक्त एक एंबुलेंस भी वहां मौजूद थी।

बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के बराबर एक दूसर बोरवेल खोदा गया और उसमें कंक्रीट के बने 36 इंच व्यास के पाइप डाले गए। इस घटना ने कुरूक्षेत्र में 2006 में गिरे बच्चे प्रिंस को बचाने की याद ताजा कर दी। प्रिंस को करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। 

टॅग्स :पंजाबSangrur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम