लाइव न्यूज़ :

Punjab Lockdown: घर पहुंचने की खुशी में बसों की तरफ दौड़े 300 NRI, भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग

By गुणातीत ओझा | Updated: April 19, 2020 11:55 IST

कई विदेशी नागरिक अपने घर से दूर अलग-थलग दूसरे देशों में पड़े हैं। इस क्रम में पंजाब में कई दिनों से घर जाने की आस में 300 भारतीय अमेरिकी नागरिक मदद का इंतजार कर रहे थे। पंजाब में कई NRI अमेरिका जाने के लिए बेताब थे। ट्रंप प्रशासन की ओर से जब इन लोगों को वापस बुलाने का फैसला लिया गया तो सभी उत्साहित हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सरकार की ओर से 300 NRI के लिए बसों की व्यवस्था की गई, जिससे सभी दिल्ली एयरपोर्ट फिर अमेरिका पहुंच सकें।300 भारतीय अमेरिकी नागरिक ट्रंप प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष विमान से अमेरिका के लिए उड़ान भर चुके हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया में ज्यादातर देश सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। ऐसे में कई विदेशी नागरिक अपने घर से दूर अलग-थलग दूसरे देशों में पड़े हैं। इस क्रम में पंजाब में कई दिनों से घर जाने की आस में 300 भारतीय अमेरिकी नागरिक मदद का इंतजार कर रहे थे। पंजाब में कई NRI अमेरिका जाने के लिए बेताब थे। ट्रंप प्रशासन की ओर से जब इन लोगों को वापस बुलाने का फैसला लिया गया तो सभी उत्साहित हो गए। अमेरिकी सरकार की ओर से 300 NRI के लिए बसों की व्यवस्था की गई, जिससे सभी दिल्ली एयरपोर्ट फिर अमेरिका पहुंच सकें। जब ये बसें लुधियाना पहुंची तो सभी NRI एक साथ बसों की ओर दौड़ पड़े। वहां सोशल डिस्टेंसिंग ना के बराबर थी। बहरहाल ये सभी नागरिक विशेष विमान से अमेरिका के लिए उड़ान भर चुके हैं।

पंजाब में कोविड-19 के एक और मरीज की मौत हुई, 23 नये मामले आये सामने

चंडीगढ़,18 अप्रैल (भाषा) पंजाब के लुधियाना में शनिवार को एक पुलिस अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु हो गयी जिसके साथ ही राज्य में इस रोग से मरने वालो की संख्या 16 हो गयी और 23 नये मामले सामने आये। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब कोरोना वायरस के मामले 234 हो गये हैं जिनमें 187 सक्रिय मामले हैं। लुधियाना के सिविल सर्जन राजेश बग्गा ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कोहली की दोपहर को एसएसपी अस्पताल में इस बीमारी के उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। राज्य में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी मौत है। शुक्रवार को 58 साल के एक राजस्व अधिकारी की इस संक्रमण से जान चली गयी थी। कोहली में 12 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण का पता चला था। शुक्रवार को राज्य सरकार ने उनका प्लाज्मा थेरेपी से उपचार करने का निर्णय लिया। बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में 15 मामले लुधियाना से, छह जालंघर से, मोहाली और लुधियाना से एक एक शामिल हैं। मोहाली अबतक 57 मामलों के साथ कोविड-19संक्रमण में राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब में कोरोनाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों