लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने रात में बालू खनन पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 अप्रैल पंजाब सरकार ने रात में बालू खनन करने पर शनिवार को रोक लगा दी।

यहां जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मुद्दे पर की गई समीक्षा बैठक में पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (खनन) को निर्देश दिया कि वे रात को खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

सरकारी बयान के मुताबिक सिंह ने खनन विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी अधिकृत ठेकेदार शाम सात बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह पांच बजे तक नदी तल पर खनन नहीं करे।

उन्होंने इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि अगर कोई भी अधिकारी या पुलिस कर्मी अवैध खनन में मदद करता पाया जाता है तो उससे भी सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य में चल रहे निर्माण के मद्देनजर रात को बालू और बजरी के सुचारु परिवहन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना