लाइव न्यूज़ :

अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल?, रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के परिसरों पर पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मारे छापे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 15:43 IST

गिल ने 2017 और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति विश्वास जताया। 

चंडीगढ़ः पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने अकाली दल के पूर्व नेता और प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गिल के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब वह एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर गिल का भाजपा में स्वागत किया। सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्थित गिल के आवास पर छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गिल ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कभी शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का करीबी माना जाता था। गिल ने 2017 और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गिल ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति विश्वास जताया। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता और पंजाब के खरड़ से जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा में शामिल कराया। बयान में कहा गया कि गिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों में अपनी आस्था व्यक्त की।

पार्टी में शामिल होने के बाद सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पंजाब की जनता ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। सैनी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब की जनता ने इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब के हर घर में कमल खिलाने का मन बना लिया है। जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पंजाब इस बार सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।’’

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi PartyAkali DalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?