लाइव न्यूज़ :

फेरीवालों की समस्या के लिए जनता समान रूप से जिम्मेदार : जितेंद्र अहवाद

By भाषा | Updated: September 2, 2021 10:19 IST

Open in App

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र अहवाद ने कहा है कि ठाणे शहर में अवैध रूप से फेरी लगाए जाने की समस्या के लिए जनता भी समान रूप से जिम्मेदार है और कहा कि नगरपालिका को हर बात के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वह ठाणे नगरपालिका की अधिकारी कल्पिता पिंपले से यहां अस्पताल में मिलने के बाद बुधवार रात संवाददाताओं से बात कर रहे थे। सोमवार को अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जाने के दौरान एक फेरीवाले ने कसरवदावली चौराहे पर पिंपले पर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें उनकी तीन अंगुलियां कट गईं और उन्हें सिर पर चोट आई। घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार देते हुए अहवाद ने कहा कि लोग अवैध रूप से फेरी लगाए जाने की समस्या को उठाते हैं लेकिन वे उनसे सामान खरीदने के लिए कतार में भी खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज सुनिश्चित करने के लिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ओसामा बिन लादेन की बायोग्राफी पढ़ो, समाज ने उसे आतंकी बनाया': जितेंद्र आव्हाड की पत्नी ने दुनिया के सबसे बड़े टेररिस्ट की तुलना कलाम से की, VIDEO

भारतएनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम पर की विवादित टिप्पणी, बोले- "राम शिकार करते थे, मांस खाते थे और लोग चाहते हैं कि हम शाकाहारी बनें"

भारत"भारत में इज़रायल-हमास युद्ध का उपयोग 'ध्रुवीकरण' के लिए हो रहा है", एनसीपी नेता ने असम सीएम हिमंता के बयान पर कहा

भारतशरद पवार के बाद जितेंद्र अहवाड ने राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ा

भारतशरद पवार के बाद जितेंद्र अहवाड ने राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ा, आ सकते हैं अन्य नेताओं के इस्तीफे

भारत अधिक खबरें

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान