लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारियों ने शव सड़क पर रख दिल्ली-मेरठ राजमार्ग किया अवरुद्ध

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:49 IST

Open in App

गाजियाबाद, 12 अक्टूबर एक युवक के रेल की पटरियों के पास मृत पाए जाने के बाद गुस्साए परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर को मोदीनगर के सिकरी गांव के समीप दिल्ली-मेरठ राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया।

युवक की पहचान कैलाश कॉलोनी के हिमांशु गिरी के रूप में की गयी है। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसकी पीट- पीटकर हत्या की गयी और दावा किया कि उसके सिर पर चोट के निशान दिखायी दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए उसका शव रेल की पटरियों पर फेंक दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने सिकरी के समीप दिल्ली-मेरठ राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया और युवक का शव सड़क पर रख दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।

बाद में पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस बीच, मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को राज टॉकीज चौराहे पर राजमार्ग को अवरुद्ध करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। वे 14 वर्षीय लड़की हिमांशी की मौत का विरोध कर रहे थे। हिमांशी को बुखार होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos