लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया तोहफा, एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती का किया ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2024 10:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के मौके पर देश की गृहणियों को तोहफे में एलपीजी सिलेंडर गैस के दामों में भारी कटौती का ऐलान किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के मौके पर गृहणियों को दिया बेहद सुंदर तोहफा पीएम मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर गैस के दामों में भारी कटौती का ऐलान किया हैप्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम करने का फैसला किया है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के मौके पर देश की गृहणियों को तोहफे में एलपीजी सिलेंडर गैस के दामों में भारी कटौती का ऐलान किया है। 

इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा गया है, "आज महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम करने का फैसला किया है। इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा।"

पीएम मोदी ने एक्स केइसी पोस्ट में आगे कहा है, "रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए 'जीवनयापन में आसानी' सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।"

मालूम हो कि आम चुनावों से पहले मोदी सरकार ने बीते गुरुवार को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी ₹300 बढ़ाने की घोषणा की। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़ाकर ₹300 प्रति बोतल कर दी थी। ₹300 प्रति सिलेंडर सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने अब इस सब्सिडी को 2024-25 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस कदम से लगभग 10 करोड़ परिवारों को लाभ होने की संभावना है और सरकार पर 12,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीLPGएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?