लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वाराणसी में देव दीपावली में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: November 29, 2020 22:09 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे और इस दौरान वह देव दीपावली में महोत्सव में हिस्सा लेंगे । मोदी के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे ।

राज्‍य सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक दौरे में प्रधानमंत्री देव दीपावली महोत्‍सव में शामिल होंगे तथा लेजर शो भी देखेंगे। प्रधानमंत्री सारनाथ पुरातत्व परिसर में लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे। इस बीच वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 के हण्डिया-राजा तालाब खंड का 6-लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर धाम परियोजना स्थल भी जाएंगे।

प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 2.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा खजूरी जनसभा स्थल पहुंचेंगे जहां प्रयागराज- वाराणसी सिक्सलेन का लोकार्पण कर वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसमें बताया गया है कि वहां से हेलीकॉप्टर से वह डोमरी जाएंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से भगवान अवधूत राम घाट जाएंगे जहां से क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुचेंगे। इसमें कहा गया है कि इसके बाद उनका काफिला विश्वनाथ मंदिर आएगा जहां वह दर्शन पूजन कर कॉरिडोर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार वह क्रूज से वापस राजघाट पहुँचेंगे और पांच बजे दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे और पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 5.45 बजे क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे और चेतसिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे। रविदास घाट पहुंच कर वह कार से सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और 8.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन