लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों कहा कि 17 मई से ईमानदारी की शुरुआत हुई थी? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 17, 2019 17:46 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ने प्रेस वार्ता में कहा, नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है। हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी भी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया।अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों की बात की। अपनी  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा 17 मई ही आज का वो दिन है जब से ईमानदारी की शुरुआत हुई थी। आइए बताते हैं कि पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

पीएम मोदी ने कहा, '2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सट्टा बाजार में कांग्रेस के 150 सीटें पाने और बीजेपी के 218 सीटें पाना का सट्टा लगाया जा रहा था।'

पीएम मोदी ने कहा, 16 मई को पिछली बार (2014 लोकसभा चुनाव) रिजल्ट आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी, 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था। सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी। 

पीएम मोदी ने हालांकि पीसी में किसी भी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया। जब पीएम मोदी से एक चैनल के पत्रकार ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' वाले बयान पर पूछा तो पीएम मोदी ने कहा कि इसका जवाब पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह देंगे।  

पीएम मोदी ने प्रेस वार्ता में कहा,  नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है। हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं।

पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,  'जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था और अपने को उसी धार पर रखा। मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था। ' प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारे सवालों का जवाब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?