LK Advani Bharat Ratna: भारत सरकार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला किया है। आडवाणी से पूर्व भारत सरकार ने भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया था। इसे लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया था।
वहीं, आज जिस शिखर पर भाजपा है, उसका श्रेय लाल कृष्ण आडवाणी को भी जाता है। पूर्व पीएम और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर उन्होंने दो सांसदों की पार्टी को भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है।
इस खबर से पीएम मोदी भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।
हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।