लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-3: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली लेंगे हिस्सा

By रुस्तम राणा | Published: August 22, 2023 8:25 PM

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "प्रधानमंत्री चंद्रयान लैंडिंग के दौरान इसरो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।" वह 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैंआधिकारिक सूत्रों ने कहा, PM चंद्रयान लैंडिंग के दौरान इसरो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "प्रधानमंत्री चंद्रयान लैंडिंग के दौरान इसरो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।"

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, बुधवार शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। यदि लैंडर लैंडिंग में सफल रहता है, तो यह पहली बार होगा कि किसी अंतरिक्ष यान ने इस क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की है।

इसरो वैज्ञानिकों ने मंगलवार शाम को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने के लिए निर्धारित समय पर है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है।

दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग एक चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि यह बेहद ऊबड़-खाबड़ और पहाड़ी इलाका है। बताया गया कि लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण शाम 5:20 बजे शुरू होगा।

इस बीच, अहमदाबाद में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा कि बुधवार को चंद्रयान-3 को उतारना उचित होगा या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक आगे बढ़ाया जा सकता है।

चंद्रयान-3, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की भूविज्ञान, उसके जल संसाधनों और भविष्य में मानव अन्वेषण के लिए इसकी क्षमता का अध्ययन करना है, को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और इसने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। इस मिशन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रणोदन मॉड्यूल शामिल हैं।

टॅग्स :चंद्रयान-3नरेंद्र मोदीइसरोBRICS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 5 सीट पर 20 मई को मतदान, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी सीट पर पड़ेंगे वोट, जानें समीकरण और 2019 में कौन रहा विजेता!

भारतLok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, इन हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के पास नहीं है अपनी कार

भारतBihar Politics News: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, आखिर पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम क्यों किया रद्द, उठ रहे सवाल

भारतPM Modi's Roadshow in Mumbai: पीएम मोदी के रोड शो के लिए मुंबई में सुरक्षा कड़ी; ड्रोन, गुब्बारों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

भारतAmit Shah On Arvind Kejriwal: 'उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, वे 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतपहली बार CAA के तहत 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल को बीजेपी का सपोर्ट, आप सांसद संजय सिंह मिलने पहुंचे