लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया से असम लौटा व्यक्ति, उसके परिवार के चार सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:40 IST

Open in App

तिनसुकिया (असम), 26 दिसंबर नाइजीरिया से असम लौटा 57 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके परिवार के चार सदस्य और उसकी घरेलू सहायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

तिनसुकिया के उपायुक्त नरसिंह पवार संभाजी ने बताया कि उनके नमूने संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाया गया व्यक्ति एक सप्ताह से अधिक समय पहले नाइजीरिया के लागोस से लौटा था।

संभाजी ने कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ में क्षेत्रीय चिकित्सकीय अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) द्वारा विकसित की गई एक किट के जरिए छह लोगों के ओमीक्रोन से भी संक्रमित होने का पता चला। बहरहाल, उनके नमूनों को संपूर्ण-जीनोम अनुक्रमण और पुष्टि के लिए जोरहाट स्थित उत्तर पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान भेजा गया है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो-तीन दिन में संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद सटीक स्थिति का पता लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो