लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया आज का मीर जाफर, पवन खेड़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जल्द ही उन्हें करारा जवाब मिलेगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2023 13:04 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मौजूदा समय का मीर जाफर बताया है। ऐसे में पात्रा के इस बयान पर अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देपवन खेड़ा ने कहा कि जल्द ही उन्हें करारा जवाब मिलेगा।उन्होंने कहा कि हम उनसे (भाजपा) यह भी सीख रहे हैं कि कैसे जवाब देना है।उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मौजूदा समय का मीर जाफर बताया है। ऐसे में पात्रा के इस बयान पर अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जल्द ही उन्हें करारा जवाब मिलेगा। हम उनसे (भाजपा) यह भी सीख रहे हैं कि कैसे जवाब देना है। जल्द ही उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी।"

पात्रा ने कहा था, "शहजादा नवाब बनना चाह रहा है बस इसलिए ही राहुल गांधी दूसरे देश में जाकर देश को बदनाम करते हैं।" उन्होंने कहा कि मीर जाफर ने जो किया उससे यह बिल्कुल भी अलग नहीं है। मीर जाफर ने नवाब बनने के लिए क्या, यह आप सभी जानते हैं उन्हें हमेशा शासन करने की इच्छा थी और ऐसा करने के लिए उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ली और ठीक इसी तरह राहुल गांधी भी विदेशी ताकतों की मदद लेना चाहते हैं देश में राज करने के लिए।

वहीं, पवन खेड़ा ने ये भी कहा कि सरकार की आलोचना करना राष्ट्र की आलोचना नहीं है। सरकार को यह समझना चाहिए। बहस लोकतंत्र को कमजोर नहीं करती बल्कि उसे मजबूत करती है। सरकार यह ड्रामा कर रही है क्योंकि वह विपक्ष के सवालों से बचने की कोशिश कर रही है। उन्हें चिंता है कि राहुल गांधी फिर से पीएम से अडानी के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछ सकते हैं। अभी तक कोई जेपीसी जांच नहीं हुई है, इसलिए वे इतना ड्रामा कर रहे हैं।

टॅग्स :Pawan Kheraसंबित पात्राsambit patra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल