लाइव न्यूज़ :

असम गण परिषद का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए परमानंद राजबोंगशी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 00:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह मार्च असम साहित्य सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष परमानंद राजबोंगशी ने शनिवार को असम गण परिषद (अगप) का साथ छोड़ यहां भाजपा की राज्य इकाई के मुख्यालय में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

राजबोंगशी के साथ राज्य के चाय कर्मी संघ के महासचिव रूपेश गोआला भी भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने असम चुनाव से पहले दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

दास ने यह भी कहा कि पार्टी ने राजबोंगशी को सिपाहजार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

राजबोंगशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों और उनके पूर्वोत्तर में शांति तथा विकास सुनिश्चित करने के प्रयासों ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये प्रेरित किया।

असम चाय मजदूर संघ के नेता गोआला ने इस मौके पर कहा कि वह भाजपा और इसकी विकास योजनाओं का हिस्सा बनकर प्रसन्न हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट