लाइव न्यूज़ :

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा, जानें मुख्य मुद्दे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 8, 2025 16:46 IST

Parliament Winter Session News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन, 1 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देParliament Winter Session News: संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।Parliament Winter Session News:  संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। Parliament Winter Session News: सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा। समापन 19 दिसंबर को होगा।

नई दिल्लीः संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा। इसका समापन 19 दिसंबर को होगा। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शीतकालीन संसद सत्र के संबंध में सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन तिथियों पर संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” उन्होंने कहा, “मैं एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करता हूं जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच 26 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद पाकिस्तान तथा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' सहित कई मुद्दों पर तीखी बहस हुई। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की माँग को लेकर लगातार व्यवधान का सामना करना पड़ा।

संसद के शीतकालीन सत्र में असामान्य रूप से देरी और कटौती की गई है : कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में "असामान्य रूप से देरी और कटौती" की गई है, क्योंकि सरकार के पास कोई विधायी कामकाज नहीं है तथा चर्चा भी नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस साल शीतकालीन सत्र में महज 15 कार्य दिवस होंगे।

उन्होंने कहा, "अभी घोषणा की गई है कि संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा। इसमें असामान्य रूप से देरी और कटौती की गई है। यह केवल 15 कार्य दिवस होंगे।" रमेश ने सवाल किया कि क्या संदेश दिया जा रहा है? उन्होंने दावा किया, " स्पष्ट रूप से सरकार के पास कोई विधायी कामकाज नहीं है, पारित करने के लिए कोई विधेयक नहीं है और चर्चा की अनुमति नहीं है।"

इससे पहले, दिन में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने घोषणा की कि संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। पिछले साल शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किया गया था।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदओम बिरलाद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की