लाइव न्यूज़ :

परभणी महानगर पालिकाः वेंकट दहाले को 4312 वोट और प्रसाद नागरे को 4311 मत, उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रत्याशी 1 वोट से जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 20:53 IST

Parbhani Municipal Corporation: परभणी, मराठवाड़ा की एकमात्र महानगर पालिका है, जहां शिवसेना (उबाठा) ने भाजपा से अधिक सीट हासिल कीं जबकि सत्तारूढ़ दल का राज्य भर में चुनावी प्रदर्शन शानदार रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे113 मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प चुना।परभणी में शिवसेना (उबाठा) ने 25 सीट पर जीत हासिल की।भाजपा को 12 सीट से संतोष करना पड़ा।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के परभणी महानगर पालिका के वार्ड 1ए में बेहद करीबी चुनावी मुकाबले में शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के उम्मीदवार ने सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वेंकट दहाले को 4312 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी प्रसाद नागरे को 4311 मत हासिल हुए। उन्होंने बताया कि शिवसेना के उम्मीदवार मोहन सोनवणे को वार्ड में 1363 मत मिले, जबकि 113 मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प चुना।

परभणी, मराठवाड़ा की एकमात्र महानगर पालिका है, जहां शिवसेना (उबाठा) ने भाजपा से अधिक सीट हासिल कीं जबकि सत्तारूढ़ दल का राज्य भर में चुनावी प्रदर्शन शानदार रहा। परभणी में शिवसेना (उबाठा) ने 25 सीट पर जीत हासिल की जबकि भाजपा को 12 सीट से संतोष करना पड़ा।

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जिनके नतीजे एक दिन बाद घोषित किए गए। राज्यव्यापी अंतिम मतगणना के अनुसार, भाजपा ने 29 महानगर पालिकाओं की कुल 2,869 सीट में से 1,425 पर जीत हासिल की जबकि शिवसेना (उबाठा) को 155 सीट पर विजय प्राप्त हुई।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं