लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने लगातार 13वें दिन की गोलाबारी, पुंछ में रिहायशी इलाकों, अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

By भाषा | Updated: April 17, 2020 15:29 IST

पाक सेना का दुसाहस बढ़ता जा रहा है। वह लगातार संघर्ष विराम का उल्लघंन कर रहे हैं। कल भारत के आर्मी प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार 13वें दिन गोलाबारी की। पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में बृहस्पतिवार को एलओसी पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था।

श्रीनगरः पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू) ने कहा कि किश्तवाड़ जिले में इस हफ्ते विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या करने वाले दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए।

इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार 13वें दिन गोलाबारी की।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में इस हफ्ते एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या और उनके एक साथी को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आतंकवादियों को शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। सोमवार को तंदर गांव में आतंकवादियों ने एसपीओ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और जंगल में भाग गए थे। उसी समय से उनकी तलाश में लगी पुलिस को शुक्रवार को सफलता प्राप्त हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। हमलावर आतंकवादियों की पहचान आशिक हुसैन और बशरत हुसैन नामक स्थानीय निवासियों के रूप में की गई थी। आशिक हुसैन पर बलात्कार का आरोपी था जो तीन हफ्ते पहले किश्तवाड़ की सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था। किश्तवाड़ में इस साल यह पहला आतंकी हमला था।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में बृहस्पतिवार को एलओसी पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि आज पूर्वान्ह्र लगभग 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों को निशाना बनाकर अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इन सभी सेक्टरों में कड़ी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने गश्त कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलमवामा के अवंतीपोरा के बरसू इलाके में दोपहर करीब ढाई बजे गश्ती दल पर गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफगृह मंत्रालयआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र