लाइव न्यूज़ :

Padma Awards 2025 Nominations: जल्दी कीजिए, लास्ट डेट 15 सितंबर, चूके तो पद्म पुरस्कार से होंगे वंचित!, इस पोर्टल पर जाकर करें नामांकन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2024 11:50 IST

Padma Awards 2025 Nominations: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 2025 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है और इसके लिए अंतिम तारीख 15 सितंबर है।

Open in App
ठळक मुद्देPadma Awards 2025 Nominations: नागरिक खुद के नामांकन सहित दूसरों के नामांकन के लिए सिफारिश कर सकते हैं।Padma Awards 2025 Nominations: नामांकन/सिफारिशें 01 मई, 2024 से प्रारंभ हो चुकी हैं।Padma Awards 2025 Nominations: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है।

Padma Awards 2025 Nominations: पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन और सिफारिशों की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है और सभी नागरिक स्व-नामांकन सहित आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 1 मई, 2024 को शुरू हो गई थी और आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की जाएगी। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। नामांकन की अंतिम तिथि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर

मंत्रालय के बयान के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

ये पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिए जाते हैं।

नरेन्द्र मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों के पद्म’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। सभी व्यक्ति जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। वकव्तय में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों के पद्म’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसमें कहा गया, ‘‘इसलिए, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं नामांकन सहित नामांकन/सिफारिशें करें। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में मान्यता के योग्य हैं और जो समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।’’

गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध

इसमें कहा गया है कि नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की उसके संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के तहत भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध हैं।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सपद्म भूषणपद्म श्रीपद्म विभूषणगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला