लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन जन्मे थे ओशो और सुब्रमण्यम भारती, जानिए 11 दिसंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Published: December 11, 2018 6:53 AM

11 दिसंबर 1936 को अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो ताज छोड़ दिया।

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर :भाषा: साल के आखरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरू सभी शामिल हैं।

छुटपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास :अब चेन्नई: में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था। आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन 11 दिसंबर 1931 है और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी 11 दिसंबर के दिन हुआ था। वह 1935 में बंगाल :अब पश्चिम बंगाल: में पैदा हुए।

ये सूची अभी खत्म नहीं हुई है भारत के महान कवियों में शुमार प्रसिद्ध तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्मदिन भी 11 दिसंबर को ही होता है और साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मिस्र के उपन्यासकार नाकिब महफूज भी 11 दिसंबर को ही इस दुनिया में आए थे। वह नोबेल जीतने वाले पहले अरबी लेखक थे।

देश दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1911 : मिस्र के उपन्यासकार नगीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक थे।

1921 : महाकवि भरतियार के नाम से विख्यात तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म। उन्हें बंकिम चंद्र की अमर रचना वन्देमातरम बहुत प्रिय थी और उन्होंने इसका उसी लय में तमिल में पद्यानुवाद किया था।

1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसुफ़ ख़ान' है। 

1931 : भगवान श्री रजनीश, जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म। हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी साल 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। (फाइल फोटो)

1935 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।

1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो ताज छोड़ दिया।

1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।

1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनीसेफ की स्थापना। 

1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।

1978 : न्यूयार्क के जान एफ कैनेडी हवाई अड्डे पर स्थित जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा की एयर कार्गो इमारत से करीब 60 लाख डालर की नकदी और जेवरात की चोरी।

टॅग्स :ओशोबर्थडे स्पेशलप्रणब मुख़र्जीदिलीप कुमारकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Alia Bhatt: हबी रणबीर संग आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया स्पेशल डे, बर्थडे पार्टी में पहुंचे ईशा-आकाश अंबानी

बॉलीवुड चुस्कीAlia Bhatt Birthday 2024: इस साल आलिया भट्ट की ये मोस्ट अवेटेड फिल्में होंगी रिलीज, पढ़ें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने लापता लेडीज की कास्ट के साथ मनाया 59वां बर्थडे, एक्स वाइफ किरण राव को पहले खिलाया केक

विश्वPakistan: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर गिरने की कगार पर है, 'निशान-ए-इम्तियाज' का आशियाना कभी भी मिल सकता है धुल की गुबार में

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Janhvi Kapoor: साउथ स्टार राम चरण के साथ इस मूवी में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, बर्थडे के दिन निर्देशकों ने एक्ट्रेस को दिया सरप्राइज

भारत अधिक खबरें

भारतElectoral Bonds: 1260 कंपनियों, लोगों ने 12,155.51 करोड़ रुपये के 22217 बॉन्ड खरीदे, तृणमूल ने कांग्रेस को पीछे धकेलते हुए भाजपा के बाद पाया सबसे अधिक धन

भारतElectoral Bonds: फ्यूचर गेमिंग ने दिया सर्वाधिक 1368 करोड़ रुपये का चंदा, करती है लॉटरी का धंधा, वर्षों से रही सीबीआई और ईडी के रडार पर, जानिए इसके बारे में सब कुछ

भारत"सत्ता मिली तो हम किसानों के हित में काम करेंगे", राहुल गांधी ने नासिक में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करते हुए कहा

भारत"कांग्रेस के झूठे, धोखेबाज लोग केवल नारे लगा सकते हैं", केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विपक्षी दल पर बोला हमला

भारतOne Nation-One Election: केंद्र ने कोविंद पैनल की रिपोर्ट को सराहा, ओवैसी ने कहा- "यह भारतीय लोकतंत्र के मौत की घंटी है"