लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर विदेश राज्यमंत्री ने कहा: भारत पूरी दुनिया में शांति चाहता है

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:06 IST

Open in App

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षा लेखी ने पड़ोसी देश अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर सोमवार को कहा कि भारत पूरी दुनिया में शांति चाहता है। यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘ जन आशीर्वाद यात्रा’ में शिरकत करने के बाद वह मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं। अफगानिस्तान की स्थिति पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में नयी दिल्ली से सांसद लेखी ने कहा, ‘‘ भारत पूरी दुनिया में शांति चाहता है।’’ राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से चले जाने के बाद रविवार को राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया और इसी के साथ दो दशक के उस अभियान का आश्चर्यजनक अंत हो गया जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगियों ने देश को बदलने की कोशिश की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘ जनता-जर्नादन सर्वोच्च है और मैंने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया एवं उनका आशीर्वाद मांगा। ईमानदारी एवं समर्पण से उनके लिए काम करना ही बतौर मंत्री हमारा लक्ष्य है।’’ लेखी ने यह भी कहा कि यह पहली बार है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महिलाओं को जिम्मेदारी दी गयी हैं जिसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हैं। उन्होंने दुनिया में कोविड के टीके विकसित होने के महीने भर के अंदर देश में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इस महामारी के दौरान मुफ्त खाद्यान्न वितरण के जरिए गरीबों की मदद करने में प्रधानमंत्री के ‘दृरदृष्टिपूर्ण नेतृत्व’ को लेकर उनकी प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल