लाइव न्यूज़ :

वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2022 20:24 IST

ओडिशा के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री ने कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप को एक 'पटचित्र' पेंटिंग भेंट की और उनका आशीर्वाद मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देवेटिकन सिटी में श्रद्धेय पोप फ्रांसिस से मुलाकात बेहद खुशी की बात है।नवीन पटनायक विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के निमंत्रण पर इटली में हैं।खाद्य सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ओडिशा की परिवर्तनकारी पहलों को साझा करेंगे।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। पटनायक और पोप के बीच इस बैठक में पटनायक के साथ उनके निजी सचिव वी के पांडियन भी मौजूद थे। पटनायक ने यह मुलाकात इटली की अपनी यात्रा के तीसरे दिन की।

भुवनेश्वर स्थित पटनायक के कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ओडिशा के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री ने कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप को एक 'पटचित्र' पेंटिंग भेंट की और उनका आशीर्वाद मांगा। पटनायक ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘वेटिकन सिटी में श्रद्धेय पोप फ्रांसिस से मुलाकात बेहद खुशी की बात है।

इस गर्मजोशी भरी मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की कामना की।’’ बयान में कहा गया है कि भारत के कई पादरी और सिस्टर, जो वेटिकन में थे, पटनायक को देखकर खुश हुए। पटनायक विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के निमंत्रण पर इटली में हैं और खाद्य सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ओडिशा की परिवर्तनकारी पहलों को साझा करेंगे।

वहीं, भाजपा ने पटनायक पर उनके 22 साल के शासन के दौरान पुरी में गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से एक बार भी नहीं मिलने को लेकर तंज कसा। भाजपा प्रवक्ता बिरंची त्रिपाठी ने कहा, ‘‘बेहतर होता कि पटनायक धर्मनिरपेक्ष सरकार के मुखिया के तौर पर कम से कम एक बार शंकराचार्य से मिल आते।’’ 

टॅग्स :ओड़िसाइटलीनवीन पटनायकBhubaneswarPope Francis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र