लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः 2020-21 में सीएम नवीन पटनायक की संपत्ति 43 लाख रुपये से बढ़कर 64.97 करोड़, 1980 मॉडल की 6434 रुपये की पुरानी एम्बेसडर कार, 14 मंत्री भी करोड़पति, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 15:36 IST

ओडिशा में सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारियां एक आधिकारिक पोर्टल पर दी है। वेबसाइट के अनुसार, पटनायक की चल संपत्ति 2021-22 में बढ़ी है जबकि अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली, भुवनेश्वर, हिन्जिलीकट और बारगढ़ में बैंक खातों के साथ आभूषण और चार पहिया एक गाड़ी भी शामिल है।सीएम पटनायक के पास 12.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।डाकघर में 1.50 करोड़ रुपये की जमा राशि है।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास 65.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है तथा दिसंबर 2022 तक उन पर कोई देनदारी नहीं थी। इसके अलावा, राज्य के 14 मंत्री भी करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में मुख्यमंत्री की संपत्ति 43 लाख रुपये से बढ़कर 64.97 करोड़ रुपये हो गयी।

 

ओडिशा में सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारियां एक आधिकारिक पोर्टल पर दी है। वेबसाइट के अनुसार, पटनायक की चल संपत्ति 2021-22 में बढ़ी है जबकि अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पटनायक के पास 12.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जिसमें दिल्ली, भुवनेश्वर, हिन्जिलीकट और बारगढ़ में बैंक खातों के साथ आभूषण और चार पहिया एक गाड़ी भी शामिल है।

मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति में भुवनेश्वर हवाई अड्डे के समीप 9,52,46,190 रुपये (अनुमानित) के उनके ‘नवीन निवास’ में दो तिहाई हिस्सा और नयी दिल्ली में 3, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर 43,36,18,000 रुपये (अनुमानित) संपत्ति में 50 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

पटनायक के पास एचडीएफसी में एक करोड़ रुपये की सावधि जमा, नौ करोड़ रुपये के आरबीआई बॉन्ड और डाकघर में 1.50 करोड़ रुपये की जमा राशि है। मुख्यमंत्री के पास नयी दिल्ली के जनपथ स्थित एक बैंक में 70.11 लाख रुपये तथा भुवनेश्वर में भारतीय स्टेट बैंक में 20.87 लाख रुपये हैं।

उनके पास 3.49 लाख रुपये के आभूषण और 1980 मॉडल की 6,434 रुपये की एक पुरानी एम्बेसडर कार है। ओडिशा के पांच बार के मुख्यमंत्री पटनायक के पास 52.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जो उन्हें अपने माता-पिता बीजू और ज्ञान पटनायक से मिली है।

राज्य के अन्य करोड़पति मंत्रियों में अशोक चंद्र पांडा, प्रीति रंजन घड़ेई, रणेंद्र प्रताप स्वैन, प्रमिला मलिक, निरंजन पुजारी, उषा देवी, अतनु सब्यसाची नायक, राजेंद्र ढोलकिया, तुकुनी साहू, प्रदीप कुमार अमात, पीके देब, बसंती हेबराम, रोहित पुजारी और अश्विनी पात्रा शामिल हैं। इस सूची में ओडिशा के इस्पात एवं खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक के पास सबसे कम 42 लाख रुपये की संपत्ति है।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र