लाइव न्यूज़ :

गंगा प्रदूषण को लेकर विभागों में असहयोग से भ्रम की स्थिति बनी: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:51 IST

Open in App

प्रयागराज, 16 नवंबर गंगा नदी के प्रदूषण के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गत शुक्रवार को एक आदेश पारित करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों के मध्य असहयोग की वजह से इस अदालत के समक्ष भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने कहा, "हमने देखा है कि विभिन्न विभाग, नोडल और कार्यकारी एजेंसियों के बीच समन्वय नहीं है जिससे काफी भ्रम की स्थिति बन रही है। इन विभागों का प्रतिनिधित्व अलग अलग वकीलों द्वारा किया जा रहा है।"

अदालत ने कहा, "यदि अपर महाधिवक्ता राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें राज्य सरकार के दायरे में आने वाले सभी मामलों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। राज्य के मुख्य सचिव इस पहलू की समीक्षा करें और भ्रम दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें।"

गंगा जल की शुद्धता के संबंध में अदालत ने कहा, "आईआईटी कानपुर की ओर से रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है और हमें बताया गया है कि उनकी ओर से कुछ और समय मांगा गया है जिससे वे जांच पूरी कर अपेक्षित रिपोर्ट सौंप सकें।"

अदालत ने कहा, "हम उनका अनुरोध स्वीकार करते हैं और सुनवाई की अगली तारीख तक महानिबंधक के जरिए सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपने की अनुमति देते हैं। गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईआईटी बीएचयू की ओर से दो अन्य रिपोर्ट, आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट के साथ उसी दिन खोली जाएगी। "

गंगा नदी के किनारे शवदाह के संबंध में प्रयागराज नगर निगम के दृष्टिकोण से असंतुष्ट अदालत ने कहा, "हम इस मुद्दे पर नगर निगम की सोच की सराहना नहीं करते। निःसंदेह धार्मिक आस्थाओं की वजह से कुछ ही लोग विद्युत शवदाहगृह का लाभ उठाते हैं, लेकिन हमें लगता है कि यदि उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए तो अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं की ओर आकर्षित होंगे।"

अदालत ने अपर मुख्य सचिव (नगर विकास) को इस मामले को देखने और नगर के दो विद्युत शवदाहगृहों की ढांचागत सुविधाओं मे सुधार के संबंध में योजना पेश करने का निर्देश दिया है।

प्लास्टिक के उपयोग के प्रश्न पर प्रयागराज के मंडल आयुक्त ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि 15 जुलाई, 2018 के सरकारी आदेश के मुताबिक प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए एडीएम (नगर), अपर नगर आयुक्त और पुलिस अधीक्षक (नगर) की एक समिति बनाई गई है।

अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर, 2021 को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण