लाइव न्यूज़ :

अपहृत पुलिस अधिकारी का कोई सुराग नहीं, पत्नी ने किया किया रिहा करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:17 IST

Open in App

रायपुर/बीजापुर, 23 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से अपहृत पुलिस अधिकारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इधर अधिकारी के परिजनों ने पुलिस अधिकारी को रिहा करने का अनुरोध किया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि बीजापुर जिले के पालनार क्षेत्र से बुधवार को अपहृत पुलिस उप निरीक्षक मुरली ताती के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

सुंदरराज ने बताया कि ताती की खोज की जा रही है, साथ ही उनके परिजन, उनके समाज और उनके गांव के निवासी उन्हें वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने ही ताती का अपहरण किया है लेकिन अभी तक नक्सलियों की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

सुंदरराज ने बताया कि ताती की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका इलाज भी करवाया जा रहा था और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ही वह पिछले दो माह से कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए हैं।

उन्होंने बताया कि ताती पालनार गांव के ही निवासी है लेकिन वर्षों पहले उनका परिवार बीजापुर चला गया था। उन्होंने बताया कि ताती का जगदलपुर में तबादला होने के बाद उनका परिवार जगदलपुर चला गया जबकि परिवार के अन्य सदस्य बीजापुर में ही रहते हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि ताती अचानक पालनार चए गए और नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि ताती को वापस लाने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।

इधर ताती के परिजनों ने नक्सलियों से अनुरोध किया है कि वह ताती को रिहा कर दें। ताती की पत्नी मैनु ताती ने नक्सलियों से अनुरोध किया है कि ताती काम पर नहीं जा रहे हैं तथा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली उनके बच्चे पर रहम करें।

मैनु ताती ने बताया कि मुरली ताती घर में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि एक दिन अचानक घर से निकल गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में जानकारी मिली कि नक्सलियों ने उसके पति का अपहरण कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार गांव से बुधवार को नक्सलियों ने पुलिस उप निरीक्षक मुरली ताती का अपहरण कर लिया था।

राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में इस महीने की तीन तारीख को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 22 जवान शहीद हो गए थे तथा 31 अन्य जवान घायल हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के आरक्षक राकेश्वर सिंह का अपहरण कर लिया था। बाद में सिंह को रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर