लाइव न्यूज़ :

NMC revised guidelines: अप्राकृतिक यौन अपराधों की सूची से कुकर्म और महिला लेस्बियनिज्म को हटाया, एनएमसी का संशोधित दिशानिर्देश जारी किया, पढ़िए गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 22:07 IST

NMC revised guidelines: एनएमसी ने ‘हाइमन’ (योनिद्वार की झिल्ली) और उसके प्रकार, इसके चिकित्सीय-कानूनी महत्व तथा कौमार्य व शीलभंग को परिभाषित करने जैसे विषयों को भी हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देNMC revised guidelines: ‘कौमार्य परीक्षण’ में महिला के जननांग का ‘टू फिंगर टेस्ट’ शामिल है। NMC revised guidelines: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने पांच सितंबर को उन दिशानिर्देशों को वापस ले लिया।NMC revised guidelines: ‘मासोकिज्म’, ‘फ्रोटूरिज्म’ और ‘नेक्रोफिलिया’ आदि को भी हटा दिया गया है।

NMC revised guidelines: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बृहस्पतिवार को योग्यता-आधारित चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम के तहत संशोधित दिशानिर्देश जारी किये, जिसमें अप्राकृतिक यौन अपराधों की सूची से कुकर्म और महिला समलैंगिकता (लेस्बियनिज्म) को हटा दिया गया है। एनएमसी ने ‘हाइमन’ (योनिद्वार की झिल्ली) और उसके प्रकार, इसके चिकित्सीय-कानूनी महत्व तथा कौमार्य व शीलभंग को परिभाषित करने जैसे विषयों को भी हटा दिया है। संशोधित पाठ्यक्रम में कहा गया है कि कौमार्य के ‘संकेतों’ का वर्णन और चर्चा करना अवैज्ञानिक, अमानवीय और भेदभावपूर्ण है।

तथाकथित ‘कौमार्य परीक्षण’ में महिला के जननांग का ‘टू फिंगर टेस्ट’ शामिल है। यह पाठ्यक्रम छात्रों को यह सिखाता है कि यदि ऐसा कोई आदेश दिया जाता है तो इन परीक्षणों के अवैज्ञानिक आधार के बारे में अदालतों को कैसे अवगत कराया जाए। चर्चा के अन्य विषयों, जैसे कि यौन विकृतियां, कामोत्तेजना, ‘ट्रांसवेस्टिज्म’, परपीड़न, ‘नेक्रोफैगिया’, ‘मासोकिज्म’, ‘फ्रोटूरिज्म’ और ‘नेक्रोफिलिया’ आदि को भी हटा दिया गया है। कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करने पर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने पांच सितंबर को उन दिशानिर्देशों को वापस ले लिया।

जिसमें स्नातक चिकित्सा छात्रों के लिए फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी पाठ्यक्रम के तहत कुकर्म और महिला समलैंगिकता को ‘अप्राकृतिक यौन अपराध’ के रूप में फिर से पेश किया गया था। जबकि इसके पहले 2022 में भी इन्हें अपराध के रूप में हटा दिया गया था।

इन विषयों को 2022 में मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार हटा दिया गया था। फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी के तहत संशोधित पाठ्यक्रम ने अब इन सभी विषयों को खत्म कर दिया है। बृहस्पतिवार को जारी संशोधित दिशानिर्देश में ‘पैराफिलिया’ और ‘पैराफिलिक’ डिसऑर्डर के बीच अंतर सिखाने का भी जिक्र है।

टॅग्स :डॉक्टरभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र